Rudrapur News: राम वनवास और केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 60वीं रामलीला में मंगलवार को श्रीराम वनवास, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन गमन तथा केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में श्रीराम की भूमिका शुभम गगनेजा, लक्ष्मण की शिवम तिवारी, माता सीता की वंश गुप्ता और केवट की भूमिका राकेश भुड्डी ने निभाई। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंगों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कमेटी की ओर से अंजू भुड्डी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जुगनू सुखीजा, महामंत्री रविंद्र चावला, कोषाध्यक्ष खुशी अनेजा और डायरेक्टर संजीव नागपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: रामलीला: दशरथ के विलाप और भरत मिलाप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.