रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: पंतनगर। पंतनगर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में शनिवार रात सीता स्वयंवर और जनक दरबार के मनमोहक मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के लिए देश-विदेश से आए राजाओं का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान भगवान शिव के धनुष को तोड़ने पहुंचे रावण ने अपने अहंकार और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए कहा, 'तुम क्या जानो मेरे बल को।' रावण के दमदार संवाद और कलाकारों के शानदार अभिनय पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सूर्पणखा की नासिका छेदन से सीता हरण तक भावपूर्ण मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...