रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। खटीमा के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही रामलीलाओं में शनिवार रात हनुमान जी द्वारा लंका दहन के प्रसंग का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का सजीव अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंजाबाग स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर की रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव का राजतिलक, माता सीता की खोज, अशोक वाटिका विध्वंस और हनुमान जी द्वारा लंका दहन के प्रसंगों का मंचन हुआ। इस दौरान डॉ. आरिफ खान, अंजनी विक्रम सिंह, राहुल गोयल, नेहा गोयल, कमेटी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी, भुवन चंद्र जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट, श्याम तिवारी, भगवान सिंह मेहता, एडवोकेट हरीश चंद्र जोशी, हरगोविंद सिंह कन्याल, जगदीश चंद्र पांडेय, ईश्वरी दत्त कोटिया और शांति पांडेय सहित अन्य लोग मौजू...