Rudrapur News: रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक : बेहड़
रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी में शनिवार को जवाहर नगर-शांतिपुरी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित सप्तम दिवस की रामलीला का क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामलीला बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान राम के आदर्शों और रामलीला के पात्रों से प्रेरणा लेकर लोगों को अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने चाहिए। किच्छा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने रामलीला को सनातन संस्कृति का आधार बताते हुए इसके शिक्षाप्रद प्रसंगों को जीवन में उतारने की अपील की। सप्तम दिवस की रामलीला में रावण-जटायु युद्ध, राम का विलाप, शबरी-राम संवाद, सुग्रीव-हनुमान संवाद, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.