Rudrapur News: रामलीला आयोजन से पहले रामध्वज की स्थापना
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। रामलीला मंचन की तैयारियों के तहत मंगलवार को दिनेशपुर में रामध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में धार्मिक विधि-विधान से रामध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। रामध्वज स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित दुर्गा मंदिर से हुई। आयोजन समिति के सदस्य और श्रद्धालु यहां एकत्र हुए, जिसके बाद रामध्वज के साथ यात्रा शुरू की गई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आईटीआई ग्राउंड स्थित रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारे लगाए। रामलीला मैदान पहुंचने पर पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गदरपुर में निकाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.