रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: बाजपुर। रामपुर बस स्टैंड के पास खड़ी एक जेसीबी मशीन चोरी हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी जेसीबी मशीन रामपुर बस स्टैंड के समीप खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो मशीन वहां से नदारद थी। काफी तलाश करने के बावजूद जब मशीन का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दिलशाद की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों के आने-जाने के रास्ते और समय का पता लगाया जा सके। एसएसआई ने कहा कि पुलिस टीम लगातार सुराग जुटाने में लग...