Rudrapur News: राणा प्रताप स्कूल में बच्चों को दी कानून की जानकारी
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: खटीमा। तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से राणा प्रताप इंटर कॉलेज में बुधवार को विधि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधिक सेवा समिति के सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 में बनाया गया। बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए समाज के कमजोर वर्गों को सामान्य न्याय और निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रवींद्र प्रकाश पंत ने की। संचालन विमल कुमार ने किया। शिविर में अधिवक्ता चंचल सिंह, राम बचन, प्रभु दयाल, उदय कुमार, रेखा, विमला मुंडेला, लाल सिंह ,मीरा देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़ प्रखंड एवं माई भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.