रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून एवं जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...