रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- Rudrapur News: किच्छा। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के ओपन और महिला दोनों वर्गों में देहरादून की शैराली पटनायक ने जीत हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन जय किशन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। गुरुवार को देवभूमि चैस एसोसिएशन की ओर से भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...