रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। खेल विभाग की ओर से अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आज बुधवार को आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 26 अक्तूबर तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित होगी। इसके लिए जनपद की टीम के चयन को आज बुधवार दोपहर दो बजे श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में ट्रायल लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...