रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शहर में मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों की जांच की। टीम ने दो दुकानों से मिठाइयों के चार नमूने जांच के लिए भेजे। अधिकांश मिठाई की दुकानों पर मिठाई बनने और उसकी एक्सपायरी तिथि अंकित मिली। अधिकारियों ने दुकानों में साफ-सफाई ठीक रखने के निर्देश दिए। खाद्य संरक्षण विभाग के कुमाऊं मंडल के उपायुक्त एके फुलोरिया, खाद्य निरीक्षक आशा आर्य और खाद्य निरीक्षक अपर्णा शाह ने नगर क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान छह मिठाई की दुकानों की जांच की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट क्वालिटी स्वीट्स व खिंडा स्वीट्स की दुकानों से मिठाइयों के चार...