Rudrapur News: राज्य आंदोलनकारी की जगह राज्य निर्माण सेनानी करने की मांग
रुद्रपुर, नवम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी परिषद ने सोमवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इसमें राज्य आंदोलनकारी की जगह राज्य निर्माण सेनानी शासन से करने की मांग की गई। साथ निर्माण सेनानियों को बीस हजार रुपये मासिक पेंशन देने की अपील की गई। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि प्रदेश के सरकारी गेस्ट हाउसों में स्वतन्त्रा सेनानियों की तर्ज पर और कुमाऊं व गढवाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में राज्य निर्माण सेनानियों को रियायती दरों पर ठहरने की व्यवस्था की जाए। निर्माण सेनानियों को बिजली कर, हाउस कर, जल कर और टोल टैक्स भी पूरी तरह से माफ किया जाए। कहा कि अब भी तमाम सेनानी चिह्नीकरण से वंचित है। उन्हें भी चिह्नित कर परिचय पत्र जारी किए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.