Rudrapur News: राज्यसभा सांसद आर्य का सितारगंज, नानकमत्ता में स्वागत
रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: सितारगंज/नानकमत्ता। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या के सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुटने की अपील की। यहां जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, राकेश त्यागी, आदेश ठाकुर, गुंजन सुखीजा, जया जोशी, सुमन राय, अमित रस्तोगी, भोला जोशी, अजय गुप्ता, सूरज नारायण, विशाल श्रीवास्तव, अनिरुद्ध राय, पंकज राणा, इकबाल सिंह लाडी मौजूद रहे। इधर सांसद दिनेश आर्य ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से सिरोंपा भेंट कर सम्मानित किया। यहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नपंअ प्रेम सिंह टुरना, श्रीपाल राणा, जगदीश जोशी, उमेश अग्रवाल, विकास गुलाटी ने राज्यसभा सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.