Rudrapur News: राज्यपाल से मिली नोजगे की छात्रा आराध्या सिंह
रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) की होनहार छात्रा आराध्या सिंह ने स्काउट एवं गाइड में गुरु पद की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन में आराध्या को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की। देहरादून में आयोजित स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आराध्या सिंह ने राजभवन में राज्यपाल को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने खटीमा और अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत और विद्यालय प्रबंधन ने आराध्या सिंह को उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.