रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: किच्छा। नगर में गुरुवार देर शाम रुद्रपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में पंजाबी महासभा की नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें राजा सुखीजा को अध्यक्ष, देवेंद्र सेतिया को महामंत्री और राजीव आहूजा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सम्मेलन में मदन मोहन मदान को संयोजक बनाया गया। मार्गदर्शन मंडल में कुंदन लाल खुराना, ओमप्रकाश दुआ, राजेश पाहवा, श्याम सुंदर, सुभाष अरोड़ा, रमेश दावड़ा, राजकुमार तनेजा, सतपाल गाबा, राजेंद्र अरोड़ा, सोमराज सहगल, सुदेश कक्कड़ और गुरनाम धारीवाल को शामिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...