Rudrapur News: राजकीय महाविद्यालय में हुई भारत बौद्धिक परीक्षा
रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- Rudrapur News: खटीमा। राजकीय महाविद्यालय में रविवार को भारत बौद्धिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता, ज्ञान और तार्किक चिंतन का परिचय दिया। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार ने बताया कि परीक्षा के लिए 104 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 72 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित परीक्षार्थियों में 20 छात्र और 52 छात्राएं शामिल थीं, जबकि 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 69.23 प्रतिशत ने परीक्षा दी। परीक्षा का संचालन प्रभारी एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. धीरज गहतोड़ी ने किया। परीक्षा कराने में डॉ. प्रवीण पांडे, डॉ. पिंकी भट्ट, डॉ. अनसूया, महेश जोशी और जितेंद्र ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Rudra...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.