रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। बरेली बाईपास रोड स्थित एक राइस मिल के गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का धान और वारदाना जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मिल स्वामी ने करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। जानकारी के अनुसार बरेली बाईपास रोड पर स्थित साहिल अरोरा की अरोरा इंडस्ट्रीज राइस मिल के गोदाम में शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा धान तथा वारदाना उसकी चपेट...