Rudrapur News: रविवार को सुबह धूप, शाम को बदला मौसम का मिजाज
रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में रविवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दिनभर उमस के बाद शाम होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छा गए और तेज हवाओं व गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। कई जगह जलभराव की स्थिति देखी गई। नवरात्र मेले और बाजार में खरीदारी करने निकले लोग बारिश के कारण इधर-उधर शेड के नीचे खड़े होते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आने वाले एक-दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.