रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बिगवाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपने रजिस्टर्ड और दाखिल खारिज वाले प्लॉट पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से दबंगई के बल पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम से पुलिस बल उपलब्ध कराकर प्लॉट की पैमाइश कराने और अवैध निर्माण ध्वस्त कराने की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेन्द्र सिंह धामी मूल रूप से ग्राम चिराबगड़, कपकोट जिला बागेश्वर के निवासी हैं और वर्तमान में रॉयल रेजीडेंसी, बिगवाड़ा रुद्रपुर में रहते हैं। उन्होंने एसडीएम रुद्रपुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि राजस्व ग्राम भमरौला, रुद्रपुर में उनका प्लॉट है। उन्होंने यह प्लॉट पांच मार्च 2014 को अरविंद शर्मा पुत्र जगत स्वरूप शर्मा निवासी प्रीतनगर, मलसी, बिगव...