Rudrapur News: रक्षाबंधन पर बाजार में उमड़ी भीड़, महिला पुलिस ने की गश्त
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सितारगंज के बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। राखी, मिठाई, फल और उपहार की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस कर्मियों ने चीता गश्त के माध्यम से बाजार और मोहल्लों में गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति भरोसा दिलाया। महिला पुलिस की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया। इधर, कोतवाल सुंदरम शर्मा और एसएसआई जावेद मलिक के नेतृत्व में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस ने गश्त की। यह भी पढ़ें- Gaya News: राखी पर बहनों की सुरक्षा में सड़कों पर उतरी अभया ब्रिगेड वहीं, रोडवेज की कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.