Rudrapur News: रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़, रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए निकले यात्रियों की भारी भीड़ ने रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया। बस के पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। दरवाजे से जगह नहीं मिलने पर कुछ यात्री खिड़कियों के रास्ते बस में घुसते नजर आए। रक्षाबंधन के चलते रुद्रपुर से विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई। बस अड्डे से लेकर परिसर के बाहर तक यात्रियों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- रोडवेज की 713 बसें चलाई, फ्री यात्रा के चलते उमड़ी भीड़ बस पहुंचते ही पहले से इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उसकी ओर दौड़ पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.