Rudrapur News: यूपीआई के जरिए खाते से 2.38 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के यूपीआई के जरिए उसके खाते से 2.38 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड तीन संजय नगर खेड़ा निवासी महेश हालदार पुत्र आनंद हालदार ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दी गई तहरीर में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके यूपीआई का दुरुपयोग करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके खाते से कुल 238986 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। वहीं ट्रांजिट कैंप कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.