Rudrapur News: यूएसनगर में रुक-रुककर हुई बारिश, कई इलाकों में जलभराव
रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार देर रात से गुरुवार तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 32.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला प्रशासन की डेली मॉर्निंग रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 190 मिमी वर्षा जसपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा काशीपुर में 100 मिमी, बाजपुर और गदरपुर में 54-54 मिमी, किच्चा में 48 मिमी, सितारगंज में 35 मिमी, खटीमा में 32 मिमी तथा रुद्रपुर में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन ने बताया कि जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.