रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को युवा भवन रुद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के समस्त विकासखंडों से आए प्रतिभाशाली युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर एवं उसकी प्रगति के आधार स्तंभ होते हैं। युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने...