रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। ऊधमसिंह नगर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 के तहत 245 युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया गया है। विभाग ने 350 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा था, जिसके सापेक्ष अब तक 245 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रशिक्षण इन्फो इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से खटीमा, सितारगंज और काशीपुर विकासखंडों में संचालित किया गया। इसमें असिस्टेंट ब्यूटी, रिटेल सेल्स एसोसिएट, सेल्फ इम्प्लॉयड टेलर और डेटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेड शामिल हैं। खटीमा केंद्र में असिस्टेंट ब्यूटी ट्रेड में से 30 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। वहीं रिटेल सेल्स एसोसिएट का प्रशि...