Rudrapur News: युवती से मारपीट के आरोप में चार नामजद
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: किच्छा। युवती के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है। पीड़िता के भाई ने पुलभट्टा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बाथरूम की टिन टूटी हुई है। परिवार वाले वहां परदा लगाकर नहाते हैं। सोमवार को उसकी बहन नहाने गई थी। नजदीक लगे अमरूद के पेड़ पर फरमान, अरमान, सरताज, असलम चढ़े हुए थे। आरोप है कि बहन के विरोध करने पर युवक विवाद करने लगे। इस पर उसने ऐतराज किया। इस पर आरोपी अपने सात-आठ अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस गए और उसकी बहन के साथ मारपीट की। वह घायल हो गई। जब वह पुलभट्टा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर वापस आ रहा था तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.