रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर संवाददाता। एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पीड़ित परिवार और ग्रामीणों के साथ गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी क्राइम प्रमोद कुमार से मुलाकात कर आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार 12 अक्तूबर को युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज है, जबकि आरोपी फरार है। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपी ने एक अन्य मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। उसे रिमांड पर लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा ...