रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: सितारगंज। सितारगंज के एक गांव की युवती ने अंशु उर्फ शेखर पुत्र निवासी गोठा के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के अनुसार, सोमवार को वार्ड 12 में अंशु ने पीछा करते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसआई बबीता टम्टा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...