रुद्रपुर, जुलाई 31 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। ग्राम सूर्यनगर में एक युवक से 4400 रुपये छीनने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम सूर्यनगर नजीमाबाद निवासी रमेश चौधरी पुत्र केशव चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह धौराडाम के जीरो बांध से अपने घर सूर्यनगर लौट रहा था। इसी दौरान सूर्यनगर तिराहे पर राहुल पुत्र तारा सिंह निवासी सूर्यनगर नंबर पांच ने उसकी जेब से 4400 रुपये निकाल लिए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद गांव के दीपक देव और चंचल सिंह मेहता ने आरोपी को पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण आरोपी को कलकत्ता पुलिस चौकी ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल रवि कुमार ...