Rudrapur News: युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला
रुद्रपुर, अगस्त 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा बाईपास स्थित मैदान में गुरुवार रात एक युवक पर तलवार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल समेत तीन अस्पतालों से रेफर किया जा चुका है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, संजय नगर खेड़ा निवासी 18 वर्षीय सुकेश सरकार गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त के साथ किच्छा बाईपास स्थित मैदान में गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ट्रक संचालकों और कार सवार युवकों ने अचानक उस पर तलवार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवक को बचाने के लिए कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन हमलावरों के सामने वे सफल नहीं हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.