रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गांधी पार्क के पास युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भाजपा की एक पार्षद का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मामले में तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। भदईपुरा निवासी आकाश यादव उर्फ आकाश बांडा की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली रुद्रपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी पार्क में हुई घटना में वांछित सुमित चौधरी पुत्र काशीराम निवासी आवास विकास, रुद्रपुर और पवन शर्मा पुत्र राधेश शर्मा निवासी जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप,...