Rudrapur News: युवक की मौत के मामले में मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। वार्ड नंबर एक, प्लांटेशन निवासी कृष्णा सरकार (28) पुत्र शंभू सरकार की मौत के मामले में पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मोबाइल में मौत से संबंधित साक्ष्य होने की जानकारी पुलिस को दी थी। 13 अक्तूबर की रात कृष्णा की घर में मौत हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। नवंबर 2025 में उसकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मोबाइल में मिले तथ्यों की जांच की जा रही है। पत्नी की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.