Rudrapur News: युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- Rudrapur News: खटीमा। हाट बाजार गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई है पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कंजाबाग उमरुखुर्द निवासी अभिनेक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 12 सितंबर को अपने साथी के साथ पहेनिया बाइपास स्थित हाट बाजार गया था। जहां उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी। आसपास बाइक की काफी तलाश की, परंतु बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। कोतवाल कमल कुमार लुंठी का कहना है कि बाइक चोर का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.