रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने एक बार फिर कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने तबादला किए गए कार्मिकों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल में कार्यभार लेने के आदेश दिए हैं। एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर मोहन चंद्र पांडेय को काशीपुर आईटीआई कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वहीं रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को प्रभारी थाना दिनेशपुर, एसएसआई बाजपुर विक्रम सिंह धामी को प्रभारी चौकी पैगा, एसओजी दरोगा दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी रम्पुरा, रविंद्र बिष्ट को थानाध्यक्ष दिनेशपुर से एसओजी प्रभारी रुद्रपुर, उमेश कुमार को एसओजी प्रभारी से थाना प्रभारी पुलभट्टा, मनोज पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी महतोष, निर्मल लटवाल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बगवाड़ा, गोविंद मेहता को प्रभारी चौकी पतराम...