Rudrapur News: मॉडल कॉलोनी से बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मॉडल कॉलोनी से एक बुजुर्ग लापता हो गए हैं। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज की है। मॉडल कॉलोनी निवासी जैनेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता 69 वर्षीय ऋषिपाल सिंह पांच सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे घर से निकले थे। उन्होंने कपड़े लेने मुख्य बाजार जाने की बात कही थी। वह शाम तक वापस नहीं आए। उन्होंने अपने पिता की हर संभावित जगह खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिले। उन्होंने पुलिस से पिता की बरामदगी की मांग की है। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.