रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने रुद्रपुर में न्यूरोसर्जरी की विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार करते हुए फुटेला हॉस्पिटल में डेडिकेटेड न्यूरो सर्जरी ओपीडी शुरू की है। ओपीडी का शुभारंभ वैशाली हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश चक्रवर्ती की मौजूदगी में किया गया। डॉ. ऋषिकेश प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक फुटेला हॉस्पिटल में मरीजों को प्राथमिक एवं फॉलोअप परामर्श देंगे। इससे रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। डॉ. चक्रबर्ती ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...