Rudrapur News: मेहंदी लगाने आने वाली किशोरी ने चुराए थे 15 तोला सोने के जेवर
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मलसा गिरधरपुर में 22 सितंबर को हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया तो मामला चौंकाने वाला निकला। पुलिस के मुताबिक, करीब 15 तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी और 24 हजार रुपये की नकदी चोरी करने वाली आरोपी किशोरी है। किशोरी कभी-कभार घर में मेहंदी लगाने आती थी और इसी दौरान उसने घर में रखे जेवरात की रेकी कर ली थी। घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर दर्ज होने के बाद बगवाड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी से जानकारी लेने के बाद विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। 28 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.