रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान घायल महिला कांस्टेबल रेखा टम्टा का हाल जानने बुधवार को मेयर विकास शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रेखा टम्टा से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मीडिया से बातचीत में मेयर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध और प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसकी आड़ में सरकारी कामकाज में बाधा डालना, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और अराजकता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रुद्रपुर में एसआईआर बैठक के दौरान हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय में भी माहौल खराब करने का प्रयास किया...