Rudrapur News: मेयर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने गुरुवार को पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन और चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, डॉ. राजीव, डॉ. शाही, डॉ. अजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गंभीर मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। मेयर ने इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के साथ सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन जैसी सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त संसाधनों के लिए ठोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.