Rudrapur News: मेयर दीपक बाली ने डॉक्टरों के योगदान को किया नमन मेयर दीपक बाली ने डॉक्टरों के योगदान को किया नमन
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: काशीपुर। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए ) काशीपुर द्वारा बुधवार की शाम आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह में मेयर दीपक बाली ने सहभागिता कर चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मेयर बाली ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहने वाले चिकित्सक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। स्वस्थ काशीपुर और स्वस्थ भारत के निर्माण में चिकित्सकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेयर ने सभी चिकित्सकों के त्याग, सेवा भावना और समर्पण को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.