रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पहली बार मेयर विकास शर्मा के निजी आवास पहुंचकर परिवार से आत्मीय मुलाकात की। मेयर और उनके परिवार ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और कुंदन परिहार का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मेयर बाली के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,स्वागतमुख्य चर्चाएँ इस दौरान महेंद्र भट्ट ने मेयर के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। साथ ही रुद्रपुर में चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली। मेयर ने नगर निगम के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों व जनहित की योजनाओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। संगठन और जनप्रतिनिधिय...