रुद्रपुर, अगस्त 7 -- Rudrapur News: पंतनगर। ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी विष्णु देव ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह बीते 31 जुलाई की सुबह 11.15 बजे अपनी बहन यशोदा के साथ उसके खून की जांच कराने अपनी भाभी की बाइक संख्या यूके-06/एएच 9763 से राम सुमेर मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर गया था। वह लोग अपनी बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर इलाज के लिए अस्पताल के अंदर चले गए। लगभग एक बजे जब वह पार्किग में वापस पहुंचे, तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। उसने अपनी बाइक को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...