Rudrapur News: मेडिकल कॉलेज की नई प्रशासनिक बिल्डिंग का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय के लिए तैयार नई बिल्डिंग का सोमवार को हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। एआरटीओ कार्यालय स्थित इस भवन में अब प्राचार्य के अधीन संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा ने विधि-विधान से हवन-पूजन में भाग लिया। उन्होंने नई बिल्डिंग के संचालन के लिए पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नई बिल्डिंग में प्राचार्य के अधीन आने वाले प्रशासनिक कार्यालय संचालित किए जाएंगे। वहीं, मेडिकल कॉलेज के एमएस के अधीन संचालित होने वाले प्रशासनिक कार्यालय और संबंधित विभाग पुराने मेडिकल कॉलेज भवन में ही संचालित होते रहेंगे। नए भवन के शुरू होने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.