Rudrapur News: मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या का होगा समाधान
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा। सोमवार को मेयर विकास शर्मा ने क्षेत्रीय पार्षद चिराग कालरा, नगर निगम के अधिकारियों, अभियंताओं और स्थानीय व्यापारियों के साथ निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बरसात के दौरान तत्काल राहत के उपाय करने और नाला निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर ने प्रस्तावित नाला निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लगभग 16.50 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना के तहत नाले के शेष हिस्से में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे वर्षा जल की निकासी बेहतर होगी और मुख्य बाजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.