रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनकी नियुक्ति की जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्र्रेसियों और इंडिया गठबंधन से जुड़े दलें ने गुरुवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित मार्च में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह गल्ला मंडी में इकट्ठे हुए। यहां से विरोध मार्च गल्ला मंडी रोड, भगत सिंह चौक और मुख्य बाजार होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने बा...