रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। धान खरीद में किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए सोमवार को मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव ने रुद्रपुर और किच्छा मंडी क्षेत्र के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद की स्थिति और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को राज्य सरकार की धान क्रय नीति के अनुसार खरीद करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने या किसानों की शिकायत आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डॉ. यादव ने रुद्रपुर की बगवाड़ा मंडी में संचालित बगवाड़ा और फुलसुंगा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा किच्छा मंडी क्षेत्र के दोपहरिया, सहदौरा, बंडिया, मिलक, देवरिया और नवीन मंडी स्थल किच्छा स्थित क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं भी देखीं। निरीक्षण के दौरान उन...