Rudrapur News: मुख्यमंत्री से मिले छात्रसंघ उपाध्यक्ष, महाविद्यालय विकास की प्रमुख मांगें उठाईं
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष चेतन भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर महाविद्यालय के विकास और छात्रहित से जुड़ी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित बीबीए और बीएड पाठ्यक्रमों को वित्तपोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। चेतन भट्ट ने कहा कि महाविद्यालय में एमबीए, एमए मनोविज्ञान, एमए संस्कृत और बीएससी एग्रीकल्चर जैसे रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए। इससे रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए पाठ्यक्रम शुरू होने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.