Rudrapur News: मुख्यमंत्री शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. पड़ियार का चयन
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय के गणित विभाग में कार्यरत डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार का चयन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना 2026-27 के अंतर्गत हुआ है। योजना के तहत चयनित प्राध्यापकों को उत्कृष्ट शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड से गणित विषय के कुल छह प्राध्यापकों का चयन राज्य में गणितीय शोध और अकादमिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. पड़ियार की इस उपलब्धि को उनके निरंतर शोध प्रयासों, अकादमिक सक्रियता और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के प्राध्यापकों में शोध संस्कृति को बढ़ावा मिलने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अकादमिक मानक स्थापित करने में सहायता मिलेगी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.