Rudrapur News: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल किया लालपुर नगर पंचायत का लोकार्पण
रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से दो करोड़ की लागत से बने लालपुर नगर पंचायत भवन व रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहे। अभी तक लालपुर नगर पंचायत का कार्यालय किराए के भवन में चल रहा था।मंगलवार को लालपुर नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा कि लालपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पार्क व दो करोड़ की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार प्रदेश का चहुंमुंखी विकास कर रही है। यह आधुनिक कार्यालय भवन नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रजत जयंती पार्क का मुख्यमंत्री धामी ने लोका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.