Rudrapur News: मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक ने बांटी लेबर किट
रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर-5 मुखर्जीनगर में श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रम कार्ड धारकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक शिव अरोरा ने 400 श्रमिकों को लेबर किट वितरित की। किट मिलने पर महिला और पुरुष श्रमिकों में उत्साह नजर आया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, साथ ही सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- 895 श्रमिकों को शिक्षण किट बांटे उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.